रूस से एमबीबीएस करने गई भारतीय लड़की ने बताया महीने का खर्च, बोली- 'मैं फ्लैट में अकेले रहती हूं '

0 India100news

 रूस से एमबीबीएस करने गई भारतीय लड़की ने बताया महीने का खर्च, बोली- 'मैं फ्लैट में अकेले रहती हूं '



रूस में अकेले रहने का खर्च कितना आता है? अगर आपके मन में भी कभी यह सवाल उठा है तो आज इसका जवाब जान लीजिए. डिजिटल कंटेंट क्रिएटर दिव्या जोशी के मुताबिक, रूस में फ्लैट लेकर अकेले रहने में करीब 43 से 44 हजार रुपये खर्च होते हैं.


यह रकम सिर्फ जरूरी खर्चों की है. यानी इसमें शॉपिंग, बाहर का खाना आदि इंक्लूड नहीं है. अगर आप बाहर खाने के शौकीन हैं तो आपका बजट काफी ज्यादा बढ़ सकता है.


'सिंगल रूम का किराया 29 हजार रुपये'


पिछले 4 साल से रूस के त्वेर शहर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही दिव्या ने इस बजट का प्राइस ब्रेकअप भी दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, 'यहां सिंगल रूम वाले फ्लैट का किराया करीब 29 हजार रुपये है. बिजली, पानी और यूटिलिटीज का खर्च अलग से देना पड़ता है. वाई-फाई और मोबाइल रिचार्ज पर हर महीने 926 रुपये खर्च होते हैं. खाना में खुद बनाती हूं. राशन का सामान खरीदने में आसानी से 7,000 से 8,000 रुपये लग जाते हैं.'


ट्रांसपोर्टेशन और जिम पर 3500 का खर्चा'


दिव्या के आगे कहा, 'कॉलेज आने-जाने और आसपास घूमने में ट्रांसपोर्टेशन पर मेरा 1737 रुपये तक खर्च हो जाते हैं. मैं जिम भी जाती हूं, जिसकी एक महीने की फीस 1737 रुपये है. इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद, मुझे कुल मिलाकर 43 से 44 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है.'


'पार्ट टाइम जॉब से निकल रहा पूरा खर्चा'


वीडियो के आखिर में दिव्या ने कहा, 'यहां मैं पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम काम भी करती हूं और अपने सभी खर्च खुद उठाती हूं. मैं अपने माता-पिता से एक रुपया भी नहीं लेती. मुझे शनिवार और रविवार, सिर्फ छुट्टी वाले दिन ही काम करना पड़ता है, इससे मेरी पढ़ाई को भी नुकसान नहीं होता. इस बार मम्मी का फोन आया था दिवाली पर घर आने के लिए, लेकिन मैं नहीं जा सकती, क्योंकि मेरे एग्जाम चल रहे हैं. मेरी फैमिली में कुल चार लोग हैं और सभी अपनी पढ़ाई और काम की वजह से चार अलग कोनों में दिवाली मनाने को मजबूर हैं.'


सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स


5 नवंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्टेड इस वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.


एक यूजर ने लिखा, 'मैं तो 19-20 हजार में भी मरा जा रहा हूं. किराया देने में मेरी हालत खराब हो जाती है.'


दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरा 25 हजार रुपये महीने का खर्च सुनकर लोग पागल हो रहे थे. तुम्हारा 40 हजार रुपये वाला खर्च सुनकर तो मर ही जाएंगे.'


तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं कैसे मान लूं कि तुम सच बोल रही हो. मैं तो कभी रूस गया ही नहीं हूं.'


चौथे यूजर ने लिखा, 'डोम में रहो. खर्चा कम होगा. अपार्टमेंट का आइडिया अच्छा नहीं है.'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable