त्योहारों से पहले महापौर ने परखी शहर की सफाई व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश

0 India100news

 त्योहारों से पहले महापौर ने परखी शहर की सफाई व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश



शाहजहांपुर। त्योहारों के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए महापौर अर्चना वर्मा ने शुक्रवार सुबह नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महापौर ने सभी वार्डों में नियमित सफाई कराने, कूड़ा उठान और निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, जिससे त्योहारों के दौरान शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Archna Verma Archna Verma Rajput

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable