ब्रेकिंग न्यूज:-कई मामलों में चर्चित चल रहा खुटार थाना, परम् पूज्य बाबा की सरकार की छवि पर लग रहे सवालिया निशान, कही विपक्ष को न मिल जाए कोई मुद्दा

0 India100news

 ***ब्रेकिंग न्यूज:-कई मामलों में चर्चित चल रहा खुटार थाना, परम् पूज्य बाबा की सरकार की छवि पर लग रहे सवालिया निशान, कही विपक्ष को न मिल जाए कोई मुद्दा***



***हरनाई प्रकरण में भी खुटार पुलिस की लापरवाही बनी थी विपक्ष का हथियार, सरकार पर साधा गया था निशाना***


***कार्रवाई से ज्यादा डील की चर्चाओं ने पकड़ा जोर, आखिर जिम्मेदार अधिकारी क्यों साधे हैं चुप्पी, विपक्ष के हाथ लगा मुद्दा तो सरकार को घेरने का मिलेगा मौका***


खुटार। शाहजहांपुर। प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी पुलिसिंग का दावा करने वाली परम् पूज्य बाबा की सरकार की छवि पर खुटार पुलिस की कथित कार्यशैली सवाल खड़े कर रही है। थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप है कि कई मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय कथित लेन-देन और समझौते की चर्चाएं सामने आ रही हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह न केवल पुलिस विभाग की साख के लिए चिंता का विषय है।बल्कि सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 


एक के बाद एक मामले, लेकिन सवालों का जवाब कौन देगा।


खुटार। हाल के दिनों में खुटार थाना क्षेत्र में सामने आए गैर समुदाय के युवक और युवती का मामला, गैर समुदाय की युवती के साथ गैंग रेप का मामला, कढैया में हुई की मौत का मामला, चाहे खीरी क्षेत्र से पकड़े गए बकरा चोरों का मामला, चाहे खुटार क्षेत्र के एक गांव में हुए फोटो बायरल का मामला, चाहे तुलापुर में विपिन की मौत का मामला हो इन प्रकरणों को लेकर खुटार पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चाएं हैं कि कुछ मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया से अधिक कथित लेन-देन की चर्चाएं सुर्खियों में रहीं। हालांकि इन चर्चाओं और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।


विपक्ष के हाथ लगा मुद्दा तो सरकार को घेरने का मिलेगा मौका।


खुटार। खुटार पुलिस की कार्यशैली को लेकर उठ रहे सवाल यदि इसी तरह बढ़ते रहे और समय रहते इनकी जांच नहीं हुई तो विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का बड़ा मुद्दा मिल सकता है। विपक्ष कानून व्यवस्था और पुलिस की कथित कार्यप्रणाली को लेकर सरकार को घेर सकता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या कुछ पुलिसकर्मियों की कथित मनमानी सरकार की छवि पर भारी पड़ रही है।

Yogi Adityanath Government of UP Pankaj Chaudhary JP Nadda BJP Group Mithilesh Kumar Katheria Suresh Kumar Khanna UP Police Dig Range Bareilly ADG ZONE BAREILLY IPS Ajay Sahni शाहजहाँपुर पुलिस Namit Dixit Vijay Shankar Awasthi Pradeep Shukla

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable