**🚨 फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में सीएमएस का औचक निरीक्षण: पर्चा काउंटर से कर्मचारी मिला गायब! 🚨**
**फर्रुखाबाद।** बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे बड़ी लापरवाही इमरजेंसी के पर्चा काउंटर पर देखने को मिली, जहां से कर्मचारी गायब मिला।
सीएमएस ने सबसे पहले ओपीडी का जायजा लिया और फिर इमरजेंसी पहुंचे। इसी बीच एक मरीज के तीमारदार ने उन्हें फाइल देकर पर्चा बनवाने की बात कही। जब सीएमएस ने काउंटर की ओर इशारा किया, तो तीमारदार ने बताया कि वहां कोई नहीं है। काउंटर खाली देखकर सीएमएस ने तत्काल कर्मचारी भेजने के सख्त निर्देश दिए। निर्देश मिलने के करीब दो मिनट बाद कर्मचारी वहां पहुंचा और मरीज का पर्चा बनाया।
इसके बाद सीएमएस ने इमरजेंसी के अंदर उपलब्ध संसाधनों को भी परखा, जहां एक मॉनिटर चालू मिलने पर उसे तुरंत बंद करवाया। इसके बाद वह प्रथम तल पर बने वार्ड में गए, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जानकारी ली और मरीजों से डॉक्टरों के नियमित राउंड तथा इलाज के बारे में पूछताछ की। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए सीएमएस ने व्यवस्थाओं को परखा और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।
#Farrukhabad #LohiaHospital #UPNews #HospitalInspection #FarrukhabadNews #HealthDepartment #UttarPradesh #LocalNews #UPHealth #breakingnewstoday