कोई टाइटल नहीं

0 India100news

 मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान, महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक


-- आगामी त्योहारों के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों के आसपास की गई चेकिंग -- महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


शाहजहांपुर, 06 नवंबर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को शाहजहांपुर पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने जनपदभर में जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों के आसपास चेकिंग की। आगामी त्योहारों को देखते हुए महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या असामाजिक गतिविधि होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।


एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी।


शाहजहांपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद में एंटी रोमियो टीमों द्वारा चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।


आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable