#हरदोई में 'डमरू गैंग' का पर्दाफाश CCTV तोड़कर घरों में घुसते थे, अलमारी खाली कर फरार हो जाते थे, आखिरकार कोतवाली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
#हरदोई शहर में पिछले 15 दिनों से एक ही चर्चा थी बंद घर देखा नहीं कि चोरों ने हाथ साफ कर दिया।" कभी कोयल बाग तो कभी आजाद नगर चोर आते थे, ताला तोड़ते थे और अलमारी खाली करके नौ-दो-ग्यारह हो जाते थे।
#लोगों में दहशत थी कि आखिर ये कौन सा गैंग है जो पुलिस के भी हाथ नहीं आ रहा लेकिन आज कोतवाली शहर पुलिस ने उस गैंग का गेम ओवर कर दिया* जिसका सरगना है करन उर्फ डमरू
#लाइन पुरवा के 3 दोस्त, बन गए शातिर चोर
#पुलिस ने जिन 3 चोरों को गिरफ्तार किया है वो कोई बाहर के नहीं, बल्कि लोकल ही निकले।
#करन उर्फ डमरू गैंग का लीडर, इसी के नाम पर गैंग का नाम पड़ा डमरू गैंग।
चाँद मियां उर्फ चंदू डमरू का सबसे करीबी साथी यश श्रीवास्तव रेकी करने में माहिर
#तीनों लाइन पुरवा के रहने वाले हैं। दिन में मोहल्ले में घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे और रात नहीं, दिनदहाड़े ही वारदात को अंजाम दे देते थे कैसे देते थे वारदात को अंजाम
#इस गैंग का तरीका बड़ा ही शातिर था।
#वारदात नंबर 1 15 सितंबर को डी ब्लॉक, कोयल बाग कॉलोनी। राजकुमार चौधरी अपने घर पर नहीं थे। डमरू गैंग को मौका मिल गया। घर की अलमारी में रखी चांदी की अंगूठी और 10 हजार रुपये लेकर फरार।
#वारदात नंबर 2 23 सितंबर को आजाद नगर में राखी के घर पर। इस बार गैंग ने और हिम्मत दिखाई। घर की अलमारी से 5 चांदी की अंगूठियां और 5000 रुपये चुराए और सबूत मिटाने के लिए घर के बाहर लगे CCTV कैमरे तक तोड़ डाले सोचा था पुलिस तक कभी पहुंच ही नहीं पाएगी लेकिन यहीं पर वो गलती कर बैठे।
#थाना प्रभारी ने बिछाया ऐसा जाल, खुद फंस गया डमरू
#दोनों मामलों में कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने अपनी टीम K.K. यादव, योगेश कुमार, बृजेश, सुधीर गंगवार, आयुष, अभिषेक और साजिद के साथ पूरी प्लानिंग की मुखबिरों को एक्टिव किया गया। लाइन पुरवा पर नजर रखी गई।
#और आज 30 सितंबर को जैसे ही तीनों एक बाइक पर सवार होकर निकले, पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों को धर दबोचा।
#तलाशी में जेब से निकलीं 5 चमचमाती सफेद धातु की अंगूठियां, 5900 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल होने वाली वही काली मोटरसाइकिल जिस पर बैठकर ये गैंग घूमता था फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ कड़ी धाराएं बढ़ा दी हैं और जेल भेजने की तैयारी में है।
#पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं
क्या आपके मोहल्ले में भी बंद घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं
कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें, इस खबर को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर कोई सतर्क रहे।


