Type Here to Get Search Results !

बेटी-भांजी को भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गर्रा पुल से पकड़े गए

0

 बेटी-भांजी को भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गर्रा पुल से पकड़े गए


पिता की शिकायत पर दर्ज हुई थी एफआईआर, पुलिस ने दोनों युवतियों को भी किया बरामद



शाहजहांपुर। बेटी और भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार दोपहर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों युवतियों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 17 अक्टूबर को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि तिलहर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरजीत और प्रेम कुमार उसकी बेटी और भांजी को अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने दोनों युवतियों के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने पंचमुखी मंदिर स्थित गर्रा पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उनके बयान दर्ज किए। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us