Type Here to Get Search Results !

वर्दी में जाम और 5000 का चालान': चाबी छीनी, फोन झपटा, फिर नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सरेबाजार उतर गई 'खुमारी'

0

 'वर्दी में जाम और 5000 का चालान': चाबी छीनी, फोन झपटा, फिर नशेड़ी पुलिसकर्मियों की सरेबाजार उतर गई 'खुमारी'


#राजस्थान में कानून के रखवालों का एक नया और 'अनोखा' कारनामा सामने आया है, जहाँ नियम समझाना तो दूर, जनाब खुद कायदे-कानून को बोतल में घोलकर गटक चुके थे। मामला कुछ यूँ है कि एक युवती बाज़ार में दुकान से सामान लेने क्या रुकी, गश्त पर निकले 'जाँबाज़' पुलिसकर्मियों की गिद्ध दृष्टि उसकी गाड़ी पर टिक गई।

फिर क्या था, बिना किसी पूछताछ के वर्दी का रौब झाड़ते हुए सीधे गाड़ी से चाबी निकाल ली गई और जेब काटने के इरादे से सीधे 5000 रुपये का भारी-भरकम चालान ठोक दिया गया। लेकिन असली 'ट्विस्ट' तब आया जब युवती ने पास जाकर हिसाब माँगा। चालान की धाराओं से पहले पुलिसकर्मियों के मुँह से देसी-विदेशी शराब की तीखी महक ने सारा खेल खोल दिया।

लड़की ने जैसे ही भांप लिया कि 'सिस्टम' नशे में टल्ली है, उसने बीच बाज़ार खाकी की पोल खोलना शुरू कर दिया। घबराए पुलिसकर्मियों ने सबूत मिटाने के लिए पहले तो युवती का मोबाइल छीनकर अपनी दबंगई दिखाई, पर उन्हें शायद अंदाज़ा नहीं था कि जमाना मल्टी-कैमरा वाला है। युवती ने तुरंत दूसरा फोन निकाला और कैमरे के सामने 'शराबी साहबों' की पूरी करतूत रिकॉर्ड कर दी।

सरेआम फजीहत होते देख जो पुलिसकर्मी कुछ देर पहले 5000 का रौब दिखा रहे थे, उनकी सारी हेकड़ी एक झटके में हवा हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और जनता पूछ रही है—चालान नो-पार्किंग का कटा या पुलिस की 'शाम की पार्टी' का जुगाड़ बैठाया जा रहा था?

#RajasthanPolice #KhakiInTrouble #ViralVideo #PoliceAccountability #TruthExposed

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us