##सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आईटीआई रोजा में प्रशिक्षुओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

India100news
0

 ##सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आईटीआई रोजा में प्रशिक्षुओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ


##हेलमेट, सीट बेल्ट और नशे में वाहन न चलाने की दी हिदायत, दुर्घटना में घायलों की मदद करने को किया प्रेरित



##शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय आईटीआई रोजा में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में प्रभारी यातायात ने प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


##प्रभारी यातायात ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से यातायात सुरक्षा का संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए।” उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की अपील की।


##उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति में वाहन कदापि न चलाएं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए भी प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया गया।


##प्रभारी यातायात ने ‘राहवीर योजना’ की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले राहवीर को योजना के तहत 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिल सकता है।


##उन्होंने कहा कि ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ के मंत्र को जीवन में अपनाने की जरूरत है। स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी नियमों के प्रति जागरूक करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


##कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई के प्राचार्य, कर्मशाला अनुदेशक और प्रशिक्षु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top