**सेवा संकल्प यात्रा लेकर शाहजहांपुर पहुंचे यात्री, मंत्री सुरेश खन्ना ने किया बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण**
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात के वडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही भाजपा की सेवा संकल्प मोटरसाइकिल यात्रा गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंची। यहां अजीजगंज स्थित सहज मार्ग जंक्शन पर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और यात्रा में शामिल लोगों ने महात्मा रामचंद्र जी महाराज (बाबूजी महाराज) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से शुरू हुई इस यात्रा में श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडिटेशन से जुड़े कई साधक भी शामिल हैं। यात्रा में शामिल साधकों ने शाहजहांपुर पहुंचने पर बाबूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की इच्छा जताई थी। इस पर मिशन के प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं कराईं। इसके बाद मंत्री सुरेश खन्ना ने यात्रियों के साथ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान भाजपा के कई नेताओं के साथ रामचंद्र मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, मदन अग्रवाल, कृष्णा भारद्वाज, सुरेंद्र सिन्हा, अशोक लोधी, एसके शर्मा, आलोक कुमार, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar


