Type Here to Get Search Results !

पट्टी में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, प्राथमिकी

0

 पट्टी में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, प्राथमिकी दर्ज



पट्टी नगर क्षेत्र के बाई पास इलाके में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित चन्द्रभूषण सिंह पुत्र अवधेश बहादुर निवासी बीबीपुर ठकुरान ने थाना पट्टी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित वीरेंद्र कुमार सिंह पुत्र स्व० तेज बहादुर सिंह निवासी बीबीपुर ठकुरान के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग चार बजे की बताई गई है। पीड़ित चन्द्रभूषण सिंह बीबीपुर ठकुरान का निवासी है जिस का आरोप है कि वह पट्टी बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के वीरेंद्र कुमार सिंह इत्यादि लोगों ने उसे रोककर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की । पीड़ित ने बीच-बचाव के दौरान भी विवाद बढ़ने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।


पीड़ित चन्द्रभूषण सिंह ने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर शिकायत की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अब पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us