मऊगंज में विनोद मिश्रा का मामला गरमाया, सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को लेकर उठे सवाल
मऊगंज जिले से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और उससे जुड़ा मामला तेजी से चर्चा में है, जिसमें विनोद मिश्रा नामक व्यक्ति और कानून के दोहरे मापदंड को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मऊगंज क्षेत्र में नियमों और कानूनों के पालन को लेकर अलग-अलग स्थितियां देखने को मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर शीतला तिवारी नामक यूजर द्वारा साझा की गई पोस्ट में विनोद मिश्रा का जिक्र करते हुए प्रशासन और न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए हैं।
इस मामले में कलेक्टर मऊगंज और एसपी मऊगंज को संबोधित करते हुए स्थिति की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
