🚨 इटावा में फायरिंग के आरोप, सपा जिला पंचायत सदस्य सोनू यादव समेत 7 पर FIR!
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में महिला की तहरीर पर सपा के जिला पंचायत सदस्य सोनू यादव, उनके भाई आशुतोष उर्फ टोनू समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
🔴 महिला का आरोप है कि 29 सितंबर की रात बाइक सवार तीन लोगों ने उसके घर पर फायरिंग की। वहीं आशुतोष उर्फ टोनू पर फोन के जरिए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने खुद और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
⚠️ सवाल यह है कि अगर घर पर फायरिंग और धमकी के आरोप सही हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई कब होगी? वहीं लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
📢 वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी जांच जरूरी है। किसी भी पक्ष को दोषी ठहराने से पहले पुलिस जांच और साक्ष्यों का सामने आना जरूरी है।
फोटो स्रोत:- सोशल मीडिया अकॉउंट अश्वी
#EtawahNews #EtawahPolice #UPNews #UPPolice #Etawah #FIR #CrimeNews #UttarPradesh


