औरंगाबाद में 28 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम, तेज हवा-भारी बारिश का अलर्ट

Cjp
0

 औरंगाबाद में 28 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम, तेज हवा-भारी बारिश का अलर्ट



बिहार के कई अलग-अलग जिलो के साथ औरंगाबाद में भी मौसम का रंग बदरंग होने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'अर्नब' तेजी से सक्रिय हो रहा है. आज मंगलवार से आसमान में छिट-फुट बादल दिखेंगे.


कल बुधवार से पूरा आसमान बादलो से ढंक जाएगा.


मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अनर्ब तूफान रविवार की सुबह 8.30 बजे मध्य तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में अक्षांश 15.4 उत्तर एवं देशांतर 88.5 पूर्व के पास केंद्रित था. इसके बाद गोपालपुर से 580 किमी दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से 610 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था और 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था.


आज देर रात्रि के बाद से 27 अक्टूबर तक अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इसके वजह से 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के निकट 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तट पार करने की संभावना है.


बेमौसम बारिश से फसल की क्षति होने की आशंका


मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार में कल 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक तूफान का असर दिखेगा. औरंगाबाद समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार में 28 से 31 अक्टूबर तक मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा का अलर्ट है.


संभावित तूफान को देखते हुए अन्नदाता चितिंत हैं. तेज हवा के साथ होने वाली बारिश से धान का फसल बर्बाद हो सकता है. वहीं स्ट्रॉबेरी और सब्जी उत्पादको की परेशानी बढ़ सकती है. इधर रामचंद्र सिंह, शिवनाथ पांडेय, मनोज कुमार सिंह व रामस्वरूप पांडेय आदि किसानों की बात मानें तो हाल की बेमौसम बारिश किसानों के लिए अभिशाप साबित होगी.


चार-पांच दिनों तक तूफान 'अर्नब' का दिखेगा असर


मौसम वैज्ञानिक डॉ चौबे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अर्नब' बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा. समुद्र का तापमान 30 डिग्री और एमजेओ के चरण तीन में होने से यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराएगा.


इसके पहले बिहार में पूर्वी हवाओं के साथ इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल से एक नवंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. औरंगाबाद जिले में 28 से 31 अक्टूबर तक आकाशीय बिजली और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी है.


इधर कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम में धान की कटाई टालें. फसल लगे खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था करें. इसके साथ ही तूफान के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
10/related/default