---खुटार पुलिस ने 10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार भी बरामद*
**
---पूरनपुर रोड पर टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल और 2500 रुपये नकद बरामद****
। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 ग्राम 530 मिलीग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और एक कार बरामद की है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को खुटार पुलिस टीम पूरनपुर रोड पर टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7:04 बजे पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमान्शु वर्मा उर्फ भीम सोनी (26) पुत्र विनोद चंद्र वर्मा निवासी कस्बा लक्ष्मीनगर, थाना गोला, जनपद लखीमपुर खीरी और फुरकान (27) पुत्र गज्जन निवासी मोहल्ला भूतनाथ फाटक, थाना गोला, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से 10.530 ग्राम स्मैक (हेरोइन), एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिल्वर पेपर का एक रोल, दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और भूरे रंग की एक कार बरामद की। बरामद कार का नंबर UP16BB4086 बताया गया है। पुलिस ने कार को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
इस मामले में थाना खुटार में मुकदमा अपराध संख्या 375/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
