बेतिया-अरेराज सड़क पर ट्रैक्टर-ई-रिक्शा की टक्कर, 16 वर्षीय छात्र की मौत, बहन की शादी के अगले दिन उठा भाई का जनाजा

Cjp
0

 बेतिया-अरेराज सड़क पर ट्रैक्टर-ई-रिक्शा की टक्कर, 16 वर्षीय छात्र की मौत, बहन की शादी के अगले दिन उठा भाई का जनाजा

बेतिया. बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क पर कठैया चौक के समीप मंगलवार सुबह ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में 16 वर्षीय मैट्रिक के छात्र असरुद्दीन अंसारी की मौत हो गई. हादसे में उसके फुफेरे भाई नसरुद्दीन अंसारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

कठैया चौक के पास ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर

मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महुआवा टोला निवासी असलम अंसारी के पुत्र असरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे असरुद्दीन अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी काम से बेतिया जा रहा था. इसी दौरान कठैया चौक के पास एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि असरुद्दीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में ई-रिक्शा पर सवार उसका फुफेरा भाई नसरुद्दीन अंसारी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में एक का इलाज जीएमसीएच, बेतिया में चल रहा है.

हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई. अब फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

चचेरी बहन की शादी के अगले दिन पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, सोमवार को असरुद्दीन की चचेरी बहन की शादी थी. घर में बरात आने के साथ खुशियों का माहौल था. परिवार के लोग शादी की रस्मों और समारोह में व्यस्त थे, लेकिन अगले ही दिन हुए सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

असरुद्दीन दो भाइयों में छोटा था और मैट्रिक का छात्र था. उसकी असामयिक मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. महुआवा टोला में भी शोक का माहौल है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि कठैया चौक के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है. फरार चालक की तलाश जारी है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
10/related/default