तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार के इनामिया आरोपी की निशानदेही पर लाठी-डंडा बरामद

India100news
0

 तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 हजार के इनामिया आरोपी की निशानदेही पर लाठी-डंडा बरामद



शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने वांछित एवं इनामिया आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ₹10,000 के इनामी आरोपी वी.पी. उर्फ सोमवीर पुत्र नन्दराम, निवासी ग्राम सहवेगपुर, थाना तिलहर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लाठी-डंडा बरामद किया है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी वी.पी. उर्फ सोमवीर के खिलाफ थाना तिलहर में दर्ज मु0अ0सं0 430/2026, धारा 191(2), 191(3), 352, 351(3), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने 20 सितंबर 2026 को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड के आदेश के अनुपालन में उसे जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना तिलहर लाया गया।


पुलिस के अनुसार, मामले में 28 अगस्त 2026 को ग्राम सहवेगपुर निवासी सोनपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने एक राय होकर उनके भाई सुरेन्द्र के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों एवं बांके से मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मामले में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस ने बताया कि मामले में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी सतीश के संबंध में विवेचना जारी है। इसी क्रम में वी.पी. उर्फ सोमवीर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद किया गया। बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला और कांस्टेबल विकास चौधरी शामिल रहे।


#Shahjahanpur #Tilhar #TilharPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #उत्तरप्रदेश #शाहजहांपुर #तिलहर #तिलहरपुलिस #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top