हरदोई में स्कूल वैन माफिया की उल्टी गिनती शुरू DM राहुल पाण्डेय ने ठोकी ताल, बोले 10 दिन में सुधर जाओ, वरना वैन भी जब्त होगी और स्कूल की मान्यता भी

India100news
0

 #हरदोई में स्कूल वैन माफिया की उल्टी गिनती शुरू DM राहुल पाण्डेय ने ठोकी ताल, बोले 10 दिन में सुधर जाओ, वरना वैन भी जब्त होगी और स्कूल की मान्यता भी



#सुनो हरदोई के स्कूल मालिको अगर आपकी स्कूल वैन खटारा है, कागज फेल हैं, ड्राइवर शराबी है या बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर ले जाते हो, तो संभल जाओ। DM की नजर टेढ़ी हो गई है।


#आज 29 सितंबर को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने ऐसी बैठक ली कि अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।


#DM ने मेज पर हाथ मारकर कहा बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, अब एक भी दिन नहीं


#जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय का गुस्सा जायज था। जिले में कई स्कूल वैनें बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा के दौड़ रही हैं। कई में तो 12 की जगह 25 बच्चे ठूंसे जा रहे हैं।


#DM ने कहा बहुत हो गया। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, ये सिर्फ कागजों में नहीं दिखना चाहिए। मैं किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा।


#DM का 10 दिन का 'ऑपरेशन स्कूल वैन' 4 पॉइंट में समझिए पूरा प्लान DM ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है और 4 विभागों परिवहन, पुलिस, शिक्षा और चिकित्सा को एक साथ मैदान में उतार दिया है।


1. कागज नहीं तो गाड़ी नहीं हर स्कूल वैन की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण और ड्राइवर का लाइसेंस चेक होगा। ड्राइवर का चरित्र सत्यापन और आंखों का मेडिकल भी होगा।


2. खटारा वैनों की खैर नहीं मानक के विपरीत चलने वाली हर वैन पर ताला लगेगा। ओवरलोडिंग मिली तो सीधा मुकदमा।


3. हर स्कूल में बनेगी सुरक्षा सेना हर स्कूल में परिवहन सुरक्षा समिति को तुरंत एक्टिव करना होगा, जो रोज वैन चेक करेगी।


4. 10 दिन बाद हल्ला बोल DM ने साफ कहा 10 दिन तक समझाने का मौका है। 11वें दिन से प्रवर्तन कार्रवाई शुरू। सड़क पर चेकिंग होगी, कैमरे से फोटो खिंचेगी और नियम तोड़ने वाले स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


#मौके पर कौन था


#बैठक में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित RTO, BSA, जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। सबको टास्क दे दिया गया है।


#अब पेरेंट्स भी हो जाओ अलर्ट


#DM के इस एक्शन के बाद अब बारी अभिभावकों की है। अपने बच्चे की वैन को खुद चेक करें क्या उसमें CCTV है क्या अग्निशमन यंत्र है? क्या ड्राइवर वर्दी में है और लाइसेंसधारी है


👇 क्या आपके बच्चे की स्कूल वैन में ये सुरक्षा है

इस खबर को लाईक करो, कमेंट में अपने स्कूल का हाल बताओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top