जलालाबाद_शाहजहांपुर सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी रश्मि मौर्य, लिया हाल-चाल हर संभव मदद का दिया आश्वासन..!!

India100news
0

 #जलालाबाद_शाहजहांपुर 

सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी रश्मि मौर्य, लिया हाल-चाल हर संभव मदद का दिया आश्वासन..!!


#जलालाबाद (132 विधानसभा) के पूर्व विधायक एवं वर्तमान आंवला सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि मौर्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव एवं बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित ग्रामीणों और परिवारों से सीधे मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रीमती रश्मि मौर्य ने बाढ़ प्रभावित परिवारों का दर्द साझा करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में वे और सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य पूरी तरह से जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वस्त किया कि खाद्यान्न, राहत सामग्री, दवाइयों तथा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और जरूरतमंदों तक समयबद्ध तरीके से सहायता सामग्री पहुंचाई जाए। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय लोग जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एवं आलोक मिश्रा लियाकत अली डॉ नरेंद्र आदि भी मौजूद रहे।


@highlight कट्टर समर्थक नीरज मौर्य Neeraj Kushwaha Maurya Rashmi Maurya Alok Mishra विमल गुप्ता पत्रकार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top