#हरदोई के 150 स्कूलों में खुलेगा 'ज्ञान का पिटारा', CDO ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जादुई वैन, अब पढ़ाई होगी खेल-खेल में
#हरदोई सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है अब किताबों का बोझ नहीं, बल्कि खेल-खेल में पढ़ाई होगी।
#सोमवार को विकास भवन से दो गाड़ियां ऐसी रवाना हुईं जो हरदोई के 150 प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की किस्मत बदल देंगी। इन गाड़ियों में भरकर जा रहा था ज्ञान का पिटारा
मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने खुद हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।
#क्या है इस पिटारे में
ये कोई आम बॉक्स नहीं है। एजुकेट गर्ल्स फाउंडेशन ने इस पिटारे में बच्चों के लिए जादू भर दिया है हर पिटारे में हिंदी, अंग्रेजी और गणित की कुल 180 रंग-बिरंगी वर्कबुक हैं। ऐसी वर्कबुक जिन्हें देखकर बच्चे खुद कहेंगे मुझे पढ़ना है ना रटना, ना डरना, बस रोज़ थोड़ा-थोड़ा अभ्यास और खेल-खेल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित पक्का।
#फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी मानवेन्द्र मिश्र ने बताया इस पिटारे से बच्चे जो सीखेंगे उसे अपने रोज़ के जीवन में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। ये सिर्फ किताबें नहीं, उनके टैलेंट को निखारने का औजार है।
#टीचरों को भी दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग
सिर्फ बच्चों को ही नहीं, टीचरों को भी इसके लिए तैयार किया जा रहा है शहर के स्टेटस क्लब और अवस्थी लॉन में 150 स्कूलों के 300 टीचरों और हर ब्लॉक के नोडल ARP को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है।
#उन्हें सिखाया जा रहा है कि कैसे इस 'ज्ञान के पिटारे' से बच्चों को हंसाते-खेलते पढ़ाया जाए, कैसे हर बच्चे के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना जाए।
#खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल को सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने वाला कदम बताया।
#अब हरदोई के 150 स्कूलों में जल्द ही बच्चों के हाथ में होगा अपना 'ज्ञान का पिटारा' और पढ़ाई बनेगी सबसे मजेदार खेल।


