ब्रेकिंग न्यूज- बांदा में थाने के अंदर बेटी की हत्या, प्रेम विवाह से नाराज था पिता
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा थाने में 19 वर्षीय शिवानी चौहान पर उसके पिता सत्यकुमार चौहान ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
मामला 18 मई 2026 से शुरू हुआ, जब शिवानी अपने पड़ोसी 20 वर्षीय ललित वर्मा के साथ घर से चली गई थी। दोनों ने बाद में मंदिर में शादी कर ली और पुलिस के सामने भी शिवानी ने अपनी इच्छा से ललित के साथ रहने की बात कही थी।
परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने उन्हें मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र से बरामद किया और पूछताछ तथा काउंसलिंग के लिए बदौसा थाने लेकर आई। दोनों परिवारों को भी थाने बुलाया गया था।
थाने में काउंसलिंग के दौरान शिवानी ने अपने पति ललित वर्मा के साथ रहने की इच्छा दोहराई। इसी दौरान उसके पिता सत्यकुमार ने चाकू निकालकर बेटी पर हमला कर दिया। घटना थाने के परिसर में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई।
हमले के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शिवानी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शिवानी की मां रन्नो की शिकायत पर सत्यकुमार चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम विवाह को लेकर परिवार की नाराजगी घटना की पृष्ठभूमि में सामने आई है।
#BreakingNews #Banda #BandaNews #ShivaniChauhan #LalitVerma #CrimeNews #UPNews #BandaCrime #BreakingNews #NewsUpdate
#highlightseveryone #facebookpost
#viralnews


