Type Here to Get Search Results !

हिमाचल में दिवाली की रात डबल मर्डर, पटाखे चलाने पर विवाद के बाद थार से कुचलकर पति पत्नी की हत्या, आरोपी PGI रेफर

0

 हिमाचल में दिवाली की रात डबल मर्डर, पटाखे चलाने पर विवाद के बाद थार से कुचलकर पति पत्नी की हत्या, आरोपी PGI रेफर




ऊना. हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात को डबल मर्डर हुआ है. घटना के बाद देर रात को ऊना जोनल अस्पताल में हंगामा भी देखने को मिला. पटाखे जलाने को लेकर सारा विवाद हुआ था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.


जानकारी के अनुसार, ऊना से 10 किमी दूर गांव बदोली की यह घटना है. रात को एक परिवार पटाखे चला रहा था. इस दौरान पड़ोसी ने इसका विरोध किया है तो दोनों में विवाद हो गया और फिर कहासुनी हो गई. इस पर पड़ोसी ने गुस्से अपनी थार निकाली और फिर पटाखे चला रहा परिवार को कुचल दिया. बाद में हादसे में घायल पति और पत्नी को ऊना अस्पताल लाया गया, जहां पर पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है.


शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ भी मारपीट की गई है और अब उसे भी पीजीआई रेफर किया गया है. आरोपी भी घटना के बाद इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचा था.


अस्पताल में गहमागहमी


घटना के बाद ऊना अस्पताल में भी काफी हंगामा हुआ और अतिरिक्त पुलिस बुलानी पड़ी. फिलहाल दोनों शवों को मोर्चरी में रखा गया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा. उधऱ, पुलिस की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates