शाहजहांपुर: खेत में ट्यूबवेल के बरामदे में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

0 India100news

 शाहजहांपुर: खेत में ट्यूबवेल के बरामदे में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप



शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के कूरेबंडा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में बने समर ट्यूबवेल के बरामदे में 16 वर्षीय किशोरी क्रांति उर्फ परयांशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।


बताया जा रहा है कि किशोरी सोमवार रात घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह खेत में उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।


परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का शक जताया है। घटनास्थल पर किशोरी का मोबाइल फोन भी मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक, रात में किशोरी के मोबाइल पर कई कॉल भी आई थीं।


सूचना पर स्थानीय भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।


थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


फिलहाल किशोरी की मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


#Shahjahanpur #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #ShahjahanpurNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable