**करवाचौथ वाले दिन मंदिर में दूसरे युवक से शादी करते पति ने पकड़ा**
--ओसीएफ मंदिर में विवाह की रस्में निभाते मिली महिला, पति के पहुंचते ही मचा हंगामा; पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
शाहजहांपुर। करवाचौथ के पर्व पर मायके जाने की बात कहकर घर से निकली एक महिला को उसके पति ने ओसीएफ स्टेट स्थित मंदिर में दूसरे युवक के साथ विवाह की रस्में निभाते पकड़ लिया। पति के अचानक मौके पर पहुंचने से मंदिर परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। करवाचौथ का व्रत रखने के लिए मायके जाने की बात कही और घर से निकल गई। पत्नी की गतिविधियों पर संदेह होने पर पति भी उसके पीछे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पति जब ओसीएफ स्टेट स्थित मंदिर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी एक युवक के साथ विवाह की रस्में निभाती दिखाई दी। यह नजारा देखकर पति के होश उड़ गए। पति के अनुसार, उनका दस वर्षीय पुत्र भी है। पति के मौके पर पहुंचते ही मंदिर परिसर में विवाद और हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।