शाहजहांपुर: शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोगों में नाराजगी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में कुर्सियां दिखीं खाली*

0 India100news

 *शाहजहांपुर: शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोगों में नाराजगी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में कुर्सियां दिखीं खाली*


*नौ बार के विधायक को करवाना पड़ रहा प्रमोशन*


शाहजहांपुर शहर विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी इन दिनों शहर की सड़कों को लेकर जनता के निशाने पर हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की 3 मुख्य सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं, नगर निगम के कामों में लेट-लतीफी से लोगों में गुस्सा है।


इसी बीच आज गांधी भवन प्रेक्षा गृह में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें हॉल की आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली नजर आ रही हैं।


सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे जनसमर्थन कम होने से जोड़ रहे हैं, तो समर्थकों का कहना है कि ये एक सामान्य कार्यक्रम था।


बहरहाल, शहर की सड़कों का मुद्दा अब शहर में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और जनता जल्द से जल्द सड़कों के ठीक होने का इंतजार कर रही है।


#Shahjahanpur #SureshKhanna #ShahjahanpurNews #GandhiBhawan #ShahjahanpurCity #UPPolitics #NagarNigam #RoadIssue #ShahjahanpurLive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable