गोवंश तस्करी के मामले में इनायतनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अयोध्या।
इनायतनगर पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त रविकान्त पाठक उर्फ विशाल पाठक (24) निवासी उछाहपाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को पिकअप वाहन संख्या UP 42 BT 9349 में दो गोवंश लादकर बिहार ले जाए जा रहे थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। #Everyone #followers #comment #trading #photos #Facebook #SSP_Ayodhya #Ayodhya_Police
