Type Here to Get Search Results !

बरेली। आगामी त्योहारों भैयादूज, छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा (गंगास्नान) के अवसर पर लगने वाले राजकीय तिगरी मेला

0

बरेली।आगामी त्योहारों भैयादूज, छठ पूजा एवं कार्तिक पूर्णिमा (गंगास्नान) के अवसर पर लगने वाले राजकीय तिगरी मेला


जनपद अमरोहा, ककोड़ा मेला जनपद बदायूं, चौबारी मेला जनपद बरेली, कल्याणपुर चक्रतीर्थ शिव मंदिर मेला जनपद पीलीभीत, गंज मेला जनपद बिजनौर, सिसौना डांडा घाट व राजघाट मेला जनपद सम्भल एवं अन्य महत्वपूर्ण घाटों पर लगने वाले मेलों आदि के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।


गोष्ठी में पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली एवं मुरादाबाद परिक्षेत्र तथा बरेली जोन के समस्त जनपद प्रभारियों, सम्बन्धित अपर पुलिस अधीक्षकगण एवं क्षेत्राधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।


इस दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


सभी अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करते हुए त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates