Type Here to Get Search Results !

कोई टाइटल नहीं

0

 UP Assembly Elections 2027: यूपी के हरदोई से पार्टियों की रणनीति, जानें किन सीटों पर जीत होगी अहम


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां अपने मजबूत गढ़ को बचाने की कोशिश में लगी है.


वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की कोशिश उन सीटों पर अपनी पकड़ को मजबूत करना है, जहां 2022 में उसे हार का सामना करना पड़ा था. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अपने पुराने जनाधार को दोबारा सक्रिय करने का प्रयास करने में जुट गई है. कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने विपक्षी गठबंधन में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की सबसे बड़ी चुनौती है.


सभी आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की


राजनीतिक रूप से अहम हरदोई जिले में 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी. हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में तस्वीर कुछ बदली नजर आई. हरदोई लोकसभा सीट पर भाजपा के जय प्रकाश ने सपा की ऊषा वर्मा को 27,856 वोटों से मात दी. दोनों के बीच मुकाबला काफी नजदीकी रहा. इससे साफ है कि जिले में विपक्ष के करीब भी अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर है.


हरदोई की आठ सीटों पर किसका असर?


हरदोई जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई सदर, गोपामऊ (सुरक्षित), सांडी (सुरक्षित), बिलग्राम-मल्लावां, बालामऊ (सुरक्षित) संडीला की सीट हैं. इन सभी सीटों पर फिलहाल भाजपा के विधायक हैं. ऐसे में भाजपा के लिए के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की होगी, जबकि सपा इन सीटों पर चुनावी समीकरण बदलने की कोशिश करेगी.


2022 के नतीजों को देखें तो कुछ सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर काफी बड़ा था, वहीं कुछ क्षेत्रों में विपक्ष ने उसे कड़ी टक्कर दी थी. यही अंतर 2027 की रणनीति का आधार बन सकता है.


1. सवायजपुर: भाजपा के सामने जीत दोहराने की चुनौती


सवायजपुर विधानसभा सीट पर 2022 में भाजपा के माधवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के पद्मराग सिंह यादव को 26,060 वोटों से हराया था. इस सीट पर भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली थी.


भाजपा की रणनीति यहां अपने परंपरागत समर्थक वर्ग को साथ बनाए रखने सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच मजबूत करने की हो सकती है. दूसरी तरफ सपा के लिए चुनौती पिछले चुनाव की तुलना में अपना वोट बैंक बढ़ाने की होगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के जय प्रकाश को बढ़त मिली थी. इससे भाजपा को यहां राहत जरूर मिलती है, लेकिन सपा के लिए यह सीट पूरी तरह चुनौती से बाहर नहीं है.


2. शाहाबाद: सपा की वापसी की उम्मीद


शाहाबाद विधानसभा सीट पर 2022 का मुकाबला जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी करीबी रहा था. भाजपा की रजनी तिवारी ने सपा के मोहम्मद आसिफ खान को 6,479 वोटों के अंतर से हराया था. इस सीट पर सपा की रणनीति स्थानीय मुद्दों, सामाजिक समीकरणों मजबूत उम्मीदवार के चयन पर हो सकता है. भाजपा के सामने चुनौती अपनी मौजूदा हालात बनाए रखने के साथ उन मतदाताओं को दोबारा अपने पक्ष में लाने की होगी, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में विपक्ष का समर्थन किया था.


3. हरदोई सदर: नितिन अग्रवाल की सीट पर नजर


हरदोई सदर विधानसभा सीट जिले की अहम सीटों में एक है. 2022 के चुनाव में भाजपा के नितिन अग्रवाल ने सपा के अनिल वर्मा को 42,411 वोटों से हराया था. इस सीट पर भाजपा को बड़ी जीत मिली थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली, लेकिन उसका अंतर विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा. ऐसे में सपा इस सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए स्थानीय संगठन उम्मीदवार की लोकप्रियता पर जोर दे सकती है.


4. गोपामऊ: सुरक्षित सीट पर दलित समीकरण काफी अहम


गोपामऊ विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 2022 में भाजपा के श्याम प्रकाश ने सपा की राजेश्वरी को 7,998 वोटों से हराया था. बसपा भी यहां तीसरे स्थान पर रही थी उसे 14 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे. इस सीट पर 2027 में दलित मतदाताओं की भूमिका काफी अहम हो सकती है. भाजपा का प्रयास अपने सामाजिक समीकरण को मजबूत बनाए रखने की होगी. सपा अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को ले सकती है. बसपा के लिए भी यहां अवसर मौजूद है. यदि पार्टी अपने पुराने समर्थकों को दोबारा सक्रिय करने में सफल रहती है तो मुकाबले का गणित प्रभावित हो सकता है.


5. सांडी: भाजपा के सामने विपक्षी एकजुटता की चुनौती


सांडी सुरक्षित विधानसभा सीट पर 2022 में भाजपा के प्रभाष कुमार ने जीत हासिल की थी. उन्होंने सपा की ऊषा वर्मा को 9,233 वोटों से हराया था. बसपा को भी यहां उल्लेखनीय वोट मिले थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सपा ने भाजपा के मुकाबले बढ़त हासिल की थी. बीजेपी के लिए सरकार की योजनाओं के साथ स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बनाए रखना जरूरी होगा.


6. बिलग्राम-मल्लावां: कांग्रेस की भूमिका भी महत्वपूर्ण


बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा सीट पर 2022 में भाजपा के आशीष कुमार सिंह आशू ने जीत दर्ज की थी. इस सीट की खास बात यह रही कि सपा कांग्रेस दोनों ने यहां अच्छी संख्या में वोट हासिल किए थे.

भाजपा को 82,075 वोट मिले थे. वहीं सपा के बृजेश कुमार वर्मा को 57,185 कांग्रेस के सुभाष पाल को 52,398 वोट प्राप्त हुए थे. बसपा भी 35,764 वोटों के साथ मैदान में मौजूद थी.


7. बालामऊ: बसपा के वोट बैंक पर नजर


बालामऊ विधानसभा सीट भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. 2022 में बीजेपी के रामपाल वर्मा ने सपा के रामबली वर्मा को हराया था. हालांकि, इस सीट पर बसपा के तिलक चंद्र ने भी 42,551 वोट हासिल किए थे. यह आंकड़ा बताता है कि बालामऊ में बसपा का राजनीतिक आधार अभी भी चुनावी गणित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. सपा की कोशिश दलित बीते वर्ग के मतदाताओं के बीच अपना समर्थन बढ़ाने की होगी.


8. संडीला: बीजेपी का मजबूत गढ़, बसपा की चुनौती


संडीला विधानसभा सीट पर 2022 में भाजपा की अलका सिंह अर्कवंशी ने जीत हासिल की थी. उन्होंने बसपा के अब्दुल मन्नान को 37,103 वोटों से हराया था. इस सीट पर भाजपा को करीब 50 प्रतिशत वोट मिले थे. संडीला में भाजपा की स्थिति बीते विधानसभा चुनाव में मजबूत रही थी. हालांकि, बसपा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में 2027 में बसपा की सक्रियता इस सीट के चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकती है.


2027 में हरदोई का चुनाव क्यों होगा खास?


हरदोई की राजनीति में 2022 2024 के चुनावों के नतीजे दो अलग-अलग तस्वीरें पेश करते हैं. एक आरे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि लोकसभा चुनाव में कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सपा ने अपनी स्थिति मजबूत दिखाई. यही वजह है कि 2027 में हरदोई को भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई सपा के लिए वापसी के अवसर के रूप में देखा जा सकता है. बसपा भी अपने पुराने जनाधार को सक्रिय कर मुकाबले को प्रभावित करने की कोशिश करेगी. हालांकि, अभी किसी भी दल ने सभी आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों सीटवार रणनीति का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इसलिए मौजूदा चुनावी समीकरणों पिछले नतीजों के आधार पर ही संभावनाओं का आकलन किया जा सकता है. आखिरकार 2027 में किस पार्टी को सफलता मिलेगी, यह उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय मुद्दों, गठबंधन चुनाव के समय बनने वाले राजनीतिक माहौल पर निर्भर करेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates