Type Here to Get Search Results !

दीपावली की रात भीषण सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराई कर 6 लोग जले ज़िंदा शिनाख्त जारी

0

 दीपावली की रात भीषण सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराई कर 6 लोग जले ज़िंदा शिनाख्त जारी 



#उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आज सुबह 9 नवंबर 2026 एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कार के डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराकर पलटने के बाद लगी आग में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है,#शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 5 बताई जा रही थी,लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है,यह हादसा सोमवार सुबह तड़के लगभग 4:50 से 5:00 बजे के बीच पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी पुल के पास हुआ,बताया जा रहा है कि हुंडई ऑरा कार करीब 120 किमी/घंटा की अत्यधिक तेज रफ्तार में थी,#अचानक नियंत्रण खोने के कारण कार पहले एक बिजली के खंभे से टकराई,जिससे खंभा दो टुकड़ों में टूट गया,#इसके बाद कार करीब 10 मीटर तक डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क की दूसरी लेन में जाकर पलट गई,#कार में सीएनजी CNG किट लगी हुई थी,पलटने के कुछ ही मिनटों के भीतर कार में भीषण आग लग गई,#टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और एक महिला व बच्चे समेत सभी छह लोग अंदर ही फंसकर जिंदा जल गए,#प्राथमिक जांच और कार के नंबर के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह परिवार हरियाणा के हिसार या जींद का रहने वाला था,जो मुजफ्फरनगर के रास्ते हरिद्वार जा रहा था,#पुलिस मृतकों की सटीक शिनाख्त करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है,#मौके पर पहुंची तितावी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है,हाइवे पर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है.....//


UP Police Call 112

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates