Type Here to Get Search Results !

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों का एक्शन, सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

0

 मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों का एक्शन, सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक



#शाहजहांपुर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर शाहजहांपुर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।


अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 181, 112, 1076 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।


शाहजहांपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत चेकिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates