Type Here to Get Search Results !

बरेली मंडल: इस बार सपा 5 से 6 सीटें ज्यादा जीत सकती है!

0

 


बरेली मंडल: इस बार सपा 5 से 6 सीटें ज्यादा जीत सकती है!


बरेली मंडल की कुल 25 सीटों में 2022 में सपा के पास सिर्फ 2 बरेली और 3 बदायूं कुल 5 सीटें थीं। शाहजहांपुर और पीलीभीत में आंकड़ा शून्य था। इस बार मेरा अनुमान है कि चारों जनपदों में सपा 5 से 6 सीटें ज्यादा जीतकर 10 से 11 सीटों तक पहुंच सकती है।


जनपद शाहजहांपुर से 3 सीटों पर एक नजर: कटरा, तिलहर और जलालाबाद


1. कटरा सीट: 2022 में बीजेपी सिर्फ 357 वोटों से जीती थी। सपा के राजेश यादव सिर्फ 357 वोट से हारे थे। ये जिले की सबसे करीबी सीट थी, इस बार कटरा सपा निकाल सकती है।


2. तिलहर सीट: 2022 में बीजेपी की सलोना कुशवाहा ने सपा के रोशन लाल वर्मा को 13,277 वोटों से हराया था। तिलहर में शाक्य-सैनी, कुशवाहा-मौर्य वोट और पीडीए समीकरण एकजुट हुआ तो तिलहर भी सपा के पाले में आ सकती है।


3. जलालाबाद सीट: जलालाबाद को भूलना नहीं है। 2017 में जलालाबाद सपा के पास थी, शरदवीर सिंह जीते थे। 2022 में बीजेपी के हरि प्रकाश वर्मा ने शरदवीर सिंह के सहयोग से सपा के नीरज मौर्य को सिर्फ 4,572 वोटों से हराया था। इसलिए जलालाबाद भी सपा की मजबूत उम्मीद है। अगर कटरा और तिलहर के साथ जलालाबाद भी निकल गई, तो शाहजहांपुर से ही सपा 3 सीटें जीत सकती है और बरेली मंडल में कुल 12 सीटों तक पहुंच सकती है।


विधानसभा 2022: में बरेली मंडल में सपा 5 सीटें जीती, विधानसभा 2027: में बरेली मंडल अनुमान 10 से 11 सीटें, जलालाबाद भी निकली तो 12 सीटें पिछली बार से बढ़त: 5 से 6 सीटें ज्यादा।


नोट :> ये सर्वे का आंकड़ा नहीं है, ये 2022 के वोटों के अंतर, नेताओं की अदला-बदली और पीडीए समीकरण को देखकर मेरा अपना निजी अनुमान है। आखिरी फैसला आगामी चुनाव में जनता करेगी।


#Bareilly #Budaun #Pilibhit #Shahjahanpur #Katra #Tilhar #Jalalabad #SP #UPElection2027 #Rohilkhand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates