Type Here to Get Search Results !

हरदोई में पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी का खुलासा,घर तहस-नहस करने वाला चोर गिरफ्तार,15 हजार बरामद..

0

 हरदोई में पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी का खुलासा,घर तहस-नहस करने वाला चोर गिरफ्तार,15 हजार बरामद...



हरदोई शहर की गंगानगर कॉलोनी में बीजेपी कार्यालय के पड़ोस में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लखीमपुर में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के घर में घुसे चोर ने नकदी और जेवरात चोरी करने के साथ जमकर तोड़फोड़ भी की थी। LCD टीवी तोड़ दी,घरेलू सामान तहस-नहस कर दिया और दरवाजे-खिड़कियों की ग्रिल तक उखाड़ डाली थी।अब पुलिस ने इस वारदात में शामिल रामगोपाल उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।


दरअसल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की पत्नी रागिनी शर्मा शिक्षिका हैं। वह 2 नवंबर को परीक्षा देने लखनऊ गई थीं। 5 नवंबर को वापस लौटीं तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई चीजें टूटी हुई थीं। चोर ने घर में घुसने के लिए दरवाजे और खिड़कियों की ग्रिल तोड़ी थी।परिवार ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का दावा किया था।वारदात के दौरान चोर ने घर में शराब पी और नशे में वहीं सो गया था।


कोतवाली शहर पुलिस ने जांच के बाद बहलोली गांव निवासी रामगोपाल उर्फ छोटे पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अकेले इसी आरोपी ने अंजाम दिया था।उसके कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी,उपनिरीक्षक वाशु कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

#Hardoi #HardoiPolice #CrimeNews #UttarPradesh #TheftCase

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

India100News is a digital news platform committed to delivering fast, reliable, accurate and relevant news from every corner of India. Our mission is to keep citizens informed with the latest developments and stories that matter. We cover national news, state news, politics, business, education, technology, sports, entertainment, lifestyle and local community updates