Type Here to Get Search Results !

एमएलसी व यूपी राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

admin 0

 एमएलसी व यूपी राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं 

व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा - सुधीर गुप्ता 

मंडी सचिव से बोले व्यापारियों से सामंजस्य बैठाकर कार्य करें

 मनोज प्रबल जर्नलिस्ट 


तिलहर - शाहजहांपुर ।

एमएलसी व यूपी राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुधीर गुप्ता ने तिलहर नवीन मंडी में राइस मिलर एवं गल्ला व्यापारियों की समस्याओं को सुना और मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह को व्यापारियों से सामंजस्य बैठाकर कार्य करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी जी के "सबका साथ -सबका विकास" पर चलकर कार्य करने की नेक सलाह भी दी । 

      हुआ यूं कि दो दिन पूर्व ट्रेनी आईएएस/एसडीएम आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने मंडी सचिव के साथ एक राइस मिल पर छापामार कार्यवाही करते हुए धान भंडारण चेक करते हुए बोरियों की गिनती कराई थी । इस दौरान पहुंचे राइस मिलर पंकज गुप्ता द्वारा बढ़ाकर लिखाए जा रहे स्टॉक व निर्धारित से अधिक वज़न की भर्ती दर्शाते हुए लिखे जाने का विरोध करने को लेकर अधिकारियों से नोंकझोंक हो गई थी । 

      एसडीएम द्वारा अन्य किसी कार्यवाही की आशंका के मद्देनजर व्यापारियों ने एमएलसी सुधीर गुप्ता के समक्ष शिकायत रखी थी । इसी के चलते बुधवार रात करीब आठ बजे एमएलसी नवीन मंडी पहुंचे। यहां मंडी समिति सचिव के कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि मंडी सचिव मंडी परिवार का मुखिया होता है । व्यापारी करोड़ों का टैक्स भरते है । फिर भी उन्हीं का उत्पीड़न किया जाए यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस दौरान व्यापारी प्रिंस गुप्ता , राकेश गुप्ता ने बिना नोटिस दिए पशुओं से नुकसान बचाने के लिए लगाए गए बांस के टट्टरों पर सचिव द्वारा बुलडोजर चलवाने की शिकायत की । जिस पर एमएलसी साहब का पारा चढ़ गया । उन्होंने सचिव की जमकर क्लास ली। सचिव ने बताया कि अतिक्रमण को मंडी निदेशक के दौरे को लेकर सभापति / एसडीएम के निर्देश पर हटाया गया। इस पर एमएलसी श्री गुप्ता ने सचिव से उनकी बात एसडीएम तक अक्षरशः पहुंचाने की बात कही । हालांकि बाद में एमएलसी साहब ने नर्म रुख अपनाते हुये सचिव को अपना पर्सनल नंबर देते हुए किसी भी समस्या के लिए उन्हें संपर्क करने को कहा । बोले व्यापारी ही नहीं वह भी उनके परिवार के ही है । इस मौके पर राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव कमलेश गुप्ता पप्पू , सुशील बाबू गुप्ता, पंकज गुप्ता , राजेश गुप्ता धर्मवीर गंगवार , संजय ओमर, टीटू ओमर , संजीव अग्रवाल , रविन्द्र गुप्ता , शिवशंकर गुप्ता , विक्की , दिनेश गुप्ता , प्रिंस गुप्ता अरविंद गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे ।

       इसी क्रम में व्यापारी दिनेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर एमएलसी का स्वागत किया गया । प्रिंस गुप्ता व पंकज गुप्ता के सानिध्य में देव मूर्ति बतौर स्मृति चिन्ह भेंट की । करीब डेढ़ घंटे बाद एमएलसी साहब गंतव्य को रवाना हो गए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable