Type Here to Get Search Results !

नीला ड्रम केस: सौरभ-मुस्कान के किराये के मकान का ताला पुलिस ने खोला, बेटे का सामान ले गईं मां और भाई

admin 0

 नीला ड्रम केस: सौरभ-मुस्कान के किराये के मकान का ताला पुलिस ने खोला, बेटे का सामान ले गईं मां और भाई



नीले ड्रम वाले हत्याकांड के बाद ब्रह्मपुरी में सील किए गए सौरभ राजपूत और उसकी पत्नी मुस्कान के किराये के कमरे का ताला बृहस्पतिवार को पुलिस ने खोल दिया। पुलिस ने ईंटों से मकान के दोनों ताले तोड़े। पहले मेन गेट का ताला तोड़ा गया। इसके बाद घर में प्रवेश करने वाले दरवाजे का ताला तोड़ा।

मकान का दरवाजा खोलते समय सौरभ राजपूत की मां रेणु देवी, बड़ा भाई राहुल उर्फ बबलू और मकान मालिक ओमपाल सिंह मौजूद थे। उनकी देखरेख में मकान खोला गया। मकान खोलने के बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के साथ अंदर रखा सामान सौरभ के बड़े भाई राहुल को सौंप दिया। पुलिस ने पूरे सामान की सूची बनाई। सामानों की सूची को जनरल डायरी में दर्ज किया जाएगा।


मकान के अंदर सौरभ के कपड़े और सामान देखकर उसकी मां व भाई भावुक हो गए। जैसे ही वे मकान के उस कमरे में गए, जिसमें सौरभ की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़ों को नीले ड्रम में सील किया गया था, तो फफक पड़े। पुलिस ने किसी तरह उन्हें संभाला। 


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लंबे समय से मकान बंद था। ऐसे में चूहों ने मकान में रखे कपड़े, गद्दे और अन्य सामानों को काट रखा था। चारों तरफ कपड़े, जूते और सामान बिखरा मिला। बाथरूम में सौरभ की बनियान टंगी थी। कमरे में फैली पीहू की किताबें, खिलौने भी चूहे कुतर चुके थे।


ये सामान ले गए सौरभ के परिजन

परिजनों ने सौरभ के कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान उस मकान से निकाल लिया, लेकिन पीहू और मुस्कान के कपड़े, खिलौने छोड़ दिए। सौरभ के बैग, कपड़े, मिक्सी, गैस, बर्तन, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, प्रेस, स्पीकर, टीवी, लकड़ी की अलमारी, लकड़ी का पलंग, दो गद्दे, कपड़ों का स्टैंड, सिंगल बेड, ट्रॉलीबैग, जूते, पंखा, पर्दा, अलमारी, रूम हीटर, इन्वर्टर, बैटरी, मोबाइल चार्जर, स्टील का ड्रम, बर्तन, चांदी के बिछवे, चांदी की पायल, मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक, सौरभ का एटीएम कार्ड, 1 सोने का लॉकेट, 14,500 रुपये कैश लिए हैं।


सौरभ की मां संग कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित जेल पहुंचीं

कोर्ट से फांसी की सजा पा चुके मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित, सौरभ की मां रेणु देवी चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचीं, जहां उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने की मांग रखी। 

सौरभ की मां ने लगाया आरोप

सौरभ की मां ने आरोप लगाया कि मुस्कान और साहिल का परिवार एक होकर अब उनको जान से मारने की कोशिश कर रहा है। आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे राहुल उर्फ बबलू का एक्सीडेंट कराया गया, जिसमें राहुल को काफी चोटें आई हैं। वहीं, पूनम पंडित ने कहा कि मुस्कान और साहिल हाईकोर्ट जाएंगे, तो वो सुप्रीम कोर्ट में जाकर फांसी की सजा के लिए अपील करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable