बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा

Cjp
0

 बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा



उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम बुजुर्ग से जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जब एक हिन्दू युवक रिंकू यादव ने बुजुर्ग को बचाने की कोशिश और मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की.


इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं इसे लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है.


खबर के मुताबिक़ बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम के गेट के पास कुछ युवकों ने मुस्लिम बुजुर्ग को घेर लिया. इसके बाद तथाकथित रूप से जय श्रीराम का धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया. बुजुर्ग ने जब ऐसा करने से इनका किया तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी है. आरोप हैं उन्होंने बुजुर्ग की दाढ़ी खींची और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की. आरोपियों ने बुजुर्ग से जबरन धार्मिक नारे लगवाए.


जबरन धार्मिक नारे लगवाने का आरोप


बताया जा रहा है इसी दौरान एक हिंदू युवक रिंकू यादव ने मुस्लिम बुजुर्ग के साथ हो रही नाइंसाफी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी झगड़ा करना शुरू कर दिया और मारपीट की. जिससे रिंकू को भी कई चोटें आईं हैं. जिसके बाद रिंकू को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.


इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही एआईएमआईएम के नेता नदीम कुरैशी भी अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए और इसके विरोध नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने आरोपी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. फिलहाल घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो भी वायरल हो रहा है.


मामले की जाँच में जुटी पुलिस


कोतवाली पुलिस ने पीड़ित रिंकू यादव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी. कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस के द्वारा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें सिम्पल इंजरी पायी गयी है. इस प्रकरण की जांचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
10/related/default