सड़क दुर्घटना में प्रभु तुरी की मौत, उपप्रमुख जितेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को दी ₹5,000 की आर्थिक सहायता !
देवघर प्रखंड अंतर्गत मसनजोरा पंचायत के गरहीटाड़ निवासी प्रभु तुरी की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देवघर के उपप्रमुख जितेंद्र यादव उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत प्रभु तुरी के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुख की घड़ी में उपप्रमुख जितेंद्र यादव ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। साथ ही पीड़ित परिवार को ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे आगे भी हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और यथासंभव सहयोग करते रहेंगे।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। उपप्रमुख जितेंद्र यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
ॐ शांति! 🙏🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻😭😭
