***रिश्तेदारी में आई 18 वर्षीय युवती लापता,युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप***
--युवती की मां ने तीन लोगों पर जताया मिलीभगत का शक, पुलिस से बरामदगी की गुहार
--थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी में रिश्तेदारी में आई करीब 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां तारा देवी ने कांट निवासी एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक के पिता और भाई पर बेटी का पता बताने से इनकार करने तथा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पूर्वी पट्टी निवासी तारा देवी की पुत्री शिखा कश्यप अपने सगे बड़े भाई शिवम कश्यप के साथ गर्मियों की छुट्टियों में अपने मौसा देवेंद्र कश्यप के घर ग्राम रौसर कोठी आई हुई थी।आरोप है कि 15 जून 2026 की सुबह करीब 4:15 बजे कुलदीप कश्यप पुत्र राधे उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका है।
पीड़िता की मां के मुताबिक, परिजनों ने अपने स्तर से युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जब वे कुलदीप के घर जानकारी करने पहुंचे तो आरोप है कि उसके पिता राधे और भाई महेश कश्यप ने युवती के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
तारा देवी ने कुलदीप के पिता और भाई पर भी युवती को ले जाने की घटना में मिलीभगत की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुलदीप पूर्व में भी लड़कियों को भगाने की घटनाओं में शामिल रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपनी बेटी शिखा कश्यप की जल्द से जल्द बरामदगी कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
बहीं थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है
माता पिता एवं पुलिस को लड़की की तलाश है अतः किसी सज्जन को यह लड़की दिखे तो नि:संदेह 9454404218 नम्बर पर सूचना दे सकता है सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जायेगी।
शाहजहाँपुर पुलिस
.jpg)
