Type Here to Get Search Results !

श्री महालक्ष्मी राइस मिल पर घटतौली का आरोप, खाली ट्रॉली के वजन में 40 किलो का अंतर मिलने का दावा

admin 0

 श्री महालक्ष्मी राइस मिल पर घटतौली का आरोप, खाली ट्रॉली के वजन में 40 किलो का अंतर मिलने का दावा



समर्थन मूल्य से कम कीमत पर धान खरीदने का भी आरोप, किसान ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग


खुदागंज, शाहजहांपुर। क्षेत्र की श्री महालक्ष्मी राइस मिल पर एक किसान ने धान की तौल में घटतौली करने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि मिल के धर्मकांटे पर खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन अन्य धर्मकांटों की तुलना में 40 किलो अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही किसान ने समर्थन मूल्य से कम कीमत पर धान खरीदने का भी आरोप लगाया है।


किसान के मुताबिक, वह अपनी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर श्री महालक्ष्मी राइस मिल पहुंचा था। वहां मिल परिसर में लगे धर्मकांटे पर पहले भरी हुई ट्रॉली का वजन कराया गया। धान उतरवाने के बाद जब खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का दोबारा वजन कराया गया तो दोनों वजन में 40 किलो का अंतर सामने आया। किसान का कहना है कि जब उसने इस संबंध में मिल संचालक से शिकायत की तो उन्होंने कांटे को सही बताते हुए आरोपों से इनकार कर दिया।


किसान ने बताया कि उसने अन्य धर्मकांटों पर भी खाली ट्रॉली का वजन कराया, जहां वजन 40 किलो कम निकला। इसके अलावा किसान का आरोप है कि उसका धान सरकारी समर्थन मूल्य से कम, महज 1830 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया।


एक ओर किसान प्राकृतिक आपदाओं और फसल की लागत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य से कम कीमत पर खरीद और कथित घटतौली के आरोप उनकी मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि किसानों की उपज की सही तौल और उचित कीमत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग इस मामले में क्या कदम उठाएंगे?


अब देखना होगा कि संबंधित विभाग किसान की शिकायत की निष्पक्ष जांच कर धर्मकांटे की सत्यता की पड़ताल करता है या मामला केवल आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रह जाता है। @highlight DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur Chief Minister Office Uttar Pradesh Shahjahanpur Cdo UP Police Government of UP PMO India @

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable