दिल्‍ली पुलिस का चला ऐसा 'चक्र', 72 घंटे में 185 गाड़ियां पहुंची थाने और 46 गए जेल, लौट आई मुस्‍कान

Cjp
0

 दिल्‍ली पुलिस का चला ऐसा 'चक्र', 72 घंटे में 185 गाड़ियां पहुंची थाने और 46 गए जेल, लौट आई मुस्‍कान



दिल्ली में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. 'ऑपरेशन चक्र-2' के तहत पुलिस ने महज 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद किए हैं.


बरामद किए गए वाहनों में 117 स्कूटी और 65 मोटरसाइकिलें शामिल हैं. बरामद मोटरसाइकिलों में 17 हाई-स्पीड मोटरसाइकिलें भी हैं. इसके अलावा एक तिपहिया और दो चार पहिया वाहन भी दिल्‍ली पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत बरामद किए हैं.


डीसीपी हरेश्‍वर वी स्‍वामी के अनुसार, पश्चिम जिला में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के मकसद से ऑपरेशन चक्र 2.0 चलाया गया था. साथ ही, इस ऑपरेशन का मकसद इन वारदातों में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए उनको उनकी सही जगह पहुंचाना था. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए चोरी के वाहनों को तलाशने पर फोकस किया.


12 पुलिस स्‍टेशन में बनाई गईं थी 30 टीमें

डीसीपी हरेश्‍वर वी स्‍वामी ने बताया कि वाहन चोरों की धपकड़ के लिए 21 अक्‍टूबर को ऑपरेशन चक्र का दूसरा संस्‍करण शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 12 पुलिस स्‍टेशनों की करीब 30 टीमों को जमीन पर उतरा गया था. इसके अलावा, उन इलाकों की कड़ी घेरेबंदी की गई थी, जहां से वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक होती है. 24 अक्‍टूबर तक चले इस ऑपरेशन के तहत कुल 185 चोरी के वाहनों को बरामद किया गया.


बरामद किए गए वाहनों में 117 स्‍कूटी, 65 मोटरसाइकिलों के अलावा एक ऑटो रिक्‍शा और दो चार पहिया वाहन भी शामिल हैं. बरामद किए गए वाहनों में 91 वाहन पश्चिमी जिले से चोरी किए गए थे. बाकी 94 वाहनों को दिल्‍ली के दूसरे इलाकों से चोरी किया गया था. इन वाहनों के बाबत संबंधित पुलिस स्‍टेशनों को जानकारी दे दी गई है. डीसीपी हरेश्‍वर वी स्‍वामी ने बताया कि 72 घंटे चले इस ऑपरेशन में अबतक कुल 46 ऑटोलिफ्टर्स को अरेस्‍ट किया गया है.


'ट्रैक-ट्रेस और रिकवर' मिशन पर चला ऑपरेशन

डीसीपी हरेश्‍वर वी स्‍वामी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई की रणनीति 'ट्रैक, ट्रेस और रिकवर' थी. यानी चोरी के वाहनों को पहले ट्रैक करना, फिर उनका पता लगाना और आखिर में उन्हें बरामद करना था. इसी रणनीति के तहत, पश्चिम जिला पुलिस की 30 से अधिक टीमों ने उन सभी इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया, जहां से वाहन चोरी हुए थे. पुलिस ने बेहद कम समय में बड़ी संख्या में वाहनों को बरामद करने में कामयाबी हासिल की है


स्कूटी से लेकर हाई-स्पीड बाइक तक बरामद

पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में बरामद 185 वाहनों में 117 स्कूटी और 65 मोटरसाइकिलें हैं. बरामद की गई 65 मोटरसाइकिलों में 17 हाई-स्पीड मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं. पुलिस के सामने अब बरामद वाहनों की पहचान और उनके असली मालिकों का पता लगाने की चुनौती है. पुलिस जल्‍द ही इस प्रक्रिया को शुरू कर जरूरी जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाहनों को उनके असली मालिकों को सौंपने की कार्रवाई करेगी.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
10/related/default