शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

India100news
0

 शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में राजकुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।



विवेचना के दौरान किशोरी की उम्र और उसके बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 29 सितंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजकुमार पुत्र रामसेवक, निवासी ग्राम बड़ी सरैया, थाना मिर्जापुर को सौनेक रोड, नूरपुर तरसौरा के पास सुबह करीब 8:05 बजे हिरासत में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top