एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान में 12 बसों के काटे चालान, पांच सीज**

India100news
0

 **एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान में 12 बसों के काटे चालान, पांच सीज**



शाहजहांपुर। परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच 2.0 के तहत यातायात पुलिस के साथ मिलकर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर 12 बसों के चालान किए गए, जबकि पांच बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक मालवाहक वाहन में यात्रियों के मिलने पर उसे भी निरुद्ध किया गया। कार्रवाई में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आरपी गौतम, परिवहन विभाग का स्टाफ और यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को नियमों के अनुसार ही वाहन संचालित करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि ओवरलोडिंग, कर बकाया समेत अन्य नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top