तिलहर - शाहजहांपुर ।एसपी सौरभ दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस ध्वजा रोहण के बाद तिलहर के प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा को पुलिस लाइन भेज दिया । वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीआरओ प्रभाष चंद्र को तिलहर कोतवाली की कमान सौंपी है ।
प्रिंस शर्मा को अचानक हटाए जाने को लेकर तमाम कयास लगाये रहे हैं ।
जिसमें कोई मान रहा है कि हाल ही में हुए नबियापुर उमेश की मौत मामले में चार्ज से हटाया गया । तो कोई सहवेगपुर के चर्चित सुरेंद्र हत्याकांड से जोड़कर देख रहा है । यदि उक्त दोनों कारण मान लिए जाएं दोनों संबंधित पुलिस चौकियों के इंचार्ज अथवा स्टाफ को दरकिनार क्यों कर दिया गया । कुल मिलाकर अचानक पुलिस लाइन भेजे जाने के पिछेकोई विशेष कारण है । जिसपरकिसी की निगाह नहीं है । जिसे एसपी ने ही परख कर कार्यवाही की है ।

