जैन हॉस्पिटल पर लगे मरीज की मौत के आरोपों को डॉक्टरों ने बताया बेबुनियाद मृतक मरीज के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,,


 जैन हॉस्पिटल पर लगे मरीज की मौत के आरोपों को डॉक्टरों ने बताया बेबुनियाद मृतक मरीज के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,,


मरीज के परिजनों ने कहा कि सही सलामत लाये थे मरीज को,,


मरीज़ की स्थिति पहले से खराब थी बाहर रेफर करने की दी थी सलाह :- डॉ.मेघा गुप्ता 


शाहजहांपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज जैन हॉस्पिटल का है जहा इलाज के दौरान महिला मरीज़ की मौत के बाद महिला के परिवार ने नर्सिंग स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने और उपचार मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था


वही जब हमारी टीम ने जैन हॉस्पिटल पहुच कर पूरे मामले की पड़ताल की और जैन हॉस्पिटल के संचालक डॉ.एस.के जैन से मुलाकात की तो उन्होंने हमारी मुलाकात डॉ. मेघा गुप्ता से करायी अपने द्वारा दी गई जानकारी मे डॉ. मेघा ने बताया कि अस्पताल पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है उन्होंने बताया कि जब महिला मरीज़ अस्पताल आई थी तो उसकी हालत पहले से ही बहुत नाजुक थी साथ ही मरीज़ को तेज झटके और उल्टीया आ रही थी


मरीज़ को देखते ही डॉ. मेघा सबसे पहले उन्होंने मरीज़ की उल्टीया और झटके रोकने के लिए मरीज़ को दवाइयां दी और मरीज़ का उपचार शुरू कर दिया लेकिन मरीज़ की हालत मे कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने परिवार के सदस्यों को बताया कि मरीज़ को वो रिफर कर रही है लेकिन परिवार ने उनकी बात को अनसुना करते हुए उनको मरीज़ का उपचार करने के लिए कहा,


परिवार के सदस्यों का कहना था कि मरीज़ सुबह 10 बजे अस्पताल ले जाया गया वही cctv मे दिख रहे वीडियो फुटेज के अनुसर मरीज़ 11:57 पर हॉस्पिटल पहुचा डॉ. मेघा ने बताया कि उन्होंने अपनी और से हर सम्भव कोशिश की लेकिन वो मरीज़ को नहीं बचा पाई

Post a Comment

और नया पुराने