🚨 कांवड़ रूट पर बेखौफ दौड़ रहीं डबल डेकर डग्गामार बसें! पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन को लेकर विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इसके बावजूद अजीजगंज चौकी और बरेली मोड़ क्षेत्र के आसपास डबल डेकर डग्गामार बसों के संचालन का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि अजीजगंज चौकी से कुछ ही दूरी पर पथिक होटल के सामने ये बसें लगातार दौड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में सवाल है कि जब पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी रहती है, तो प्रतिबंधित मार्ग पर इन बसों का संचालन कैसे हो रहा है?
⚠️ सबसे गंभीर सवाल चालक के कथित बयान से उठे हैं। पूछताछ के दौरान चालक ने कथित तौर पर पुलिस और आरटीओ विभाग से ‘सेटिंग’ होने की बात कही। चालक के अनुसार उसके मैनेजर की कोतवाली पुलिस, अजीजगंज चौकी, ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ प्रशासन से बात हो रखी है।
हालांकि, चालक द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन दावों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
👉 यदि कांवड़ मार्ग पर इन बसों का संचालन प्रतिबंधित है तो इनके खिलाफ अब तक चालान या सीज की कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
👉 क्या इन बसों के परमिट, फिटनेस और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई है?
👉 चालक द्वारा लगाए गए ‘सेटिंग’ के आरोपों की पुलिस और आरटीओ प्रशासन जांच करेगा या नहीं?
कांवड़ियों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग इन बसों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
#शाहजहांपुर #कांवड़यात्रा #कांवड़रूट #डबलडेकरबस #डग्गामारबस #ट्रैफिकपुलिस #अजीजगंज #बरेलीमोड़ #RTO #ShahjahanpurNews #BreakingNews

