डीएम के निर्देश बेअसर, कांवड़ मार्ग पर खुलेआम घूम रहे गोवंश; जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

 


डीएम के निर्देश बेअसर, कांवड़ मार्ग पर खुलेआम घूम रहे गोवंश; जरा सी चूक पड़ सकती है भारी 


शाहजहांपुर। सावन के तृतीय सोमवार को लेकर जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं, लेकिन कांवड़ मार्ग पर खुले में घूम रहे गोवंश इन तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सड़क पर घूमते गोवंश कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। जरा सी चूक कांवड़ियों समेत राहगीरों पर भारी पड़ सकती है। रविवार को शहर के रयान इंटरनेशनल स्कूल के सामने सड़क पर गोवंश घूमते नजर आए। सोमवार को कांवड़ियों की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। यदि सड़क पर घूम रहा कोई गोवंश अचानक कांवड़ियों की ओर दौड़ पड़े तो भगदड़ या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। इतना ही नहीं, सड़क पर गोवंश के आपस में लड़ने की स्थिति में भी राहगीरों के चपेट में आने का खतरा बना रहता है। कांवड़ लेकर पैदल चलने वाले श्रद्धालु अचानक सामने आए गोवंश से बचने के प्रयास में गिरकर घायल हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन को कांवड़ मार्ग पर गोवंश को हटाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सावन के तृतीय सोमवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सड़क पर घूम रहे गोवंश को लेकर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाकर गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना चाहिए, ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके।


DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh MYogiAdityanath Brajesh Pathak Akhilesh Yadav

Post a Comment

और नया पुराने