दिनांक 16 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयन्ती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई..

0

 


16 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयन्ती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई...!


इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया....!


इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के विचारों, व्यक्तित्व पर चर्चा की गई...!


इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता के साथ अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।


इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के त्याग, शौर्य और बलिदान को नमन करती है। उनका संघर्ष और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।


 इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सपा नेता दोदराम वर्मा, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा नेता अरविंद पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अजीम खान, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जाफरीन, पूर्व सभासद शकील अहमद, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, आयुष यादव,अंकित कश्यप, जीशान अल्वी,सिद्दीक खान, मोहसिन खान,गौहर महबूब खान,शब्बन अंसारी, नरवीर फौजी, तारीक खान, उदित गुप्ता, विमलेश मिश्रा,शाहनूर खान,असलम खान, श्लोक मौर्य आदि मौजूद रहे....!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)