-
---अली एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन----
पुवायां। जनपद शाहजहांपुर के पुवायां विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पुवायां अंतर्गत ग्राम करनापुर में खुटार रोड पर अली एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने फीता काटकर किया।
शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटी, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक बाइक और लोडर समेत विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन से पूर्व ग्रामवासियों और समर्थकों ने सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर तनवीर खान ने शोरूम संचालक नसीम अली को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस तरह के प्रतिष्ठान लोगों के लिए सुविधाजनक साबित होंगे।
कार्यक्रम में सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव शफीकुर्रहमान खान, पीएल गौतम, चांद साबरी, मुन्ना खान, शहमत खान, तुषार शुक्ला, शान मोहम्मद, मोहित पटेल, पंकज पासी, संजय पासी, अमित यादव, कमलेश कुमार, राजेश मौर्य, राजू, हाशिम अली, अरबाज हुसैन, रकीम, यावर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शोरूम के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।

