हरदोई में चोरों का तांडव,एक ही रात में 6 घरों के ताले चटकाए, लाखों की नगदी और जेवर पार,देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू पोहकर पुरवा में बीती रात चोरों ने किया कारनामा..
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू पोहकर पुरवा में बीती रात चोरों ने पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। चोरों ने एक के बाद एक 6 घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।सोते रह गए लोग, चोरों ने साफ किया हाथहैरानी की बात यह रही कि चोरी के समय सभी परिवारों के लोग घरों में ही मौजूद थे। कोई छत पर तो कोई कमरों में सो रहा था, लेकिन किसी को भी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब आंख खुली और सामान बिखरा देखा, तब जाकर घटना का पता चला।इन घरों को बनाया निशाना:हिमांशु बाजपेई: रात करीब 1 बजे बिजली कटने पर चोर छत के रास्ते घुसे। बक्सा उठाकर खेत में ले गए और वहां कुंडा तोड़कर ₹20,000 नगद, सोने की तीन पेंडिल माला, एक जोड़ी चूड़ी, अंगूठी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए।संजय पाल: इनके घर से सोने के कुंडल, अंगूठी, पेंडिल, ओम लॉकेट, चांदी की पायल-अंगूठी और ₹2,600 गायब मिले।सुनील कुमार: घर से 150 ग्राम चांदी की पायल, पांच जोड़ी बिछिया और ₹5,000 नगद चोरी।संग्राम पाल: चोरों ने घर में घुसकर ₹2,000 की नगदी पर हाथ साफ किया।परशुराम: पूरे घर का सामान खंगालने के बाद पर्स में रखे ₹1,000 चोरी कर ले गए।चक्रपाल: इस घर में चोर अंदर घुसने में नाकाम रहे, तो बाहर से गेट का कुंडा बंद करके चले गए।एक ही रात में हुई इस ताबड़तोड़ चोरी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना देकर सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है।#HardoiNews #HardoiPolice #CrimeNews #Theft #UPPolice #BreakingNews #HardoiCrime #LawAndOrder #Hardoi #SocialMediaNews

एक टिप्पणी भेजें