गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

0

 


गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका


लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती बृहस्पतिवार को पशुओं के लिए घास लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।

शुक्रवार को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में युवती का शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग, क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र यादव, थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)