ATM से बैटरी, UPS और स्टेप्लाइजर चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

0


 #ATM से बैटरी, UPS और स्टेप्लाइजर चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार


छह बैटरियां, स्टेप्लाइजर, टुकड़ों में रखा UPS और टाटा 409 बरामद


हरदोई। संडीला पुलिस ने एटीएम से बैटरी, UPS और स्टेप्लाइजर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए कासगंज निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह बैटरियां, एक स्टेप्लाइजर, अलग-अलग हिस्सों में रखा चोरी का UPS और वारदात में इस्तेमाल टाटा 409 वाहन बरामद किया है। 21 अगस्त को बिजनेस पार्टनर इंडिया-1 के बिजनेस पार्टनर अमित अग्रवाल ने संडीला थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि संडीला चौराहे से लखनऊ सर्विस रोड पर लगे ATM से अज्ञात चोर बैटरी, स्टेप्लाइजर और UPS चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रिन्स पुत्र बृजेश निवासी नगला उम्मेद और शिवकान्त पुत्र राजेन्द्र निवासी अगदगढ़ नगडोली, दोनों कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। UPS को आरोपितों ने अलग-अलग हिस्सों में खोलकर रखा था। पुलिस ने छह बैटरियां, स्टेप्लाइजर और चोरी में इस्तेमाल टाटा 409 वाहन भी बरामद किया है। पुलिस अब आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस वारदात में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सचिन शाक्य, भानू रावत और शहवाज शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)